JPSC-JSSC परीक्षा रद्द

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार और प्रार्थियों ने रखा अपना पक्ष 

सुनवाई के दौरान कई जजमेंट के माध्यम से बताया गया कि सरकार का निर्णय गलत है.

By : Dipali Kumari
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार और प्रार्थियों ने रखा अपना पक्ष 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC 11वीं से 13वीं कंबाइंड सिविल सर्विसेस, CDPO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के मामले में आज शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अधिवक्ता अमृतांश वत्स और अधिवक्ता प्रेरणा झुनझुनवाला ने पक्ष रखा. इस दौरान कहा गया कि इन परीक्षाओं में पेपर लीक का आरोप नहीं लगा है. इस मामले में नियुक्ति हो गई है, जिसका आधार अलग होता है. सुनवाई के दौरान कई जजमेंट के माध्यम से बताया गया कि सरकार का निर्णय गलत है.

सरकार का पक्ष 

वहीं सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव ने मामले में पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि रिट पिटीशन मैन्टेनबल नहीं है. साथ ही बताया कि ऐसे मटेरियल है जिससे ये लगता है कि मास लेवल पर गड़बड़ी हुई है, जिसे सेग्रीगेट नहीं किया जा सकता. टेन्टेड और अन-टेन्टेड को सेग्रीगेट कर पाना संभव नहीं है. मामले में अनियमिता मिलने के बाद ही फैसला लिया गया है. अधिवक्ता ने कई जजमेंट का हवाला देते सरकार के आदेश को सही बताया. 

हस्तक्षेपकर्ता की ओर से रखा गया पक्ष 

वहीं हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने पक्ष रखा. उन्होंने JPSC 11वीं से 13वीं कंबाइंड सिविल सर्विसेस परीक्षा के SOP पर सवाल उठाए. कहा गया कि परीक्षा में SOP का पालन नहीं किया गया. JPSC ने भी अपने एफिडेविट में यह स्वीकार किया है. 
मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को दोपहर 02:15 बजे होगी.

इसे भी पढ़ें: बेटी की शादी के अरमानों पर चोरों ने फेरा पानी, रांची में बंद घर से लाखों के सामान की चोरी
 

संबंधित सामग्री

यूसिल की  तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कंपनी की सभी यूनिटों में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी, समय पर न तो वेतन और न ही अन्य सुविधाएं देने का आरोप

18 November 2026
राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित बिटिया मैरिज हॉल के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, इलाके में सनस

राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित बिटिया मैरिज हॉल के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, इलाके में सनस

राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया

18 November 2026
पेसा कानून को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर ने कैरो और भंडरा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक

पेसा कानून को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर ने कैरो और भंडरा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज की आत्मा है, यह कानून ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत देता है

18 November 2026
COTPA एक्ट के तहत बेंगाबाद बाजार में चला चेकिंग अभियान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

COTPA एक्ट के तहत बेंगाबाद बाजार में चला चेकिंग अभियान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

कुछ दुकानदार बिना चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे, तो कुछ दुकानदार शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू बेचते पाए गए

18 November 2026
चंदवा के देवनदिया के पास ट्रेन से कटकर नानी घर आए युवक की मौत, सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था

चंदवा के देवनदिया के पास ट्रेन से कटकर नानी घर आए युवक की मौत, सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, उसके बाद हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

18 November 2026