संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) गड़बड़ी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की. जांच टीम ने संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.
संतोष सिंह के दो ठिकानों पर दबिश
CID और पुलिस की टीम ने संतोष कुमार सिंह के मेदिनीनगर स्थित बीएन कॉलेज हामिदगंज मोहल्ले के आवास और उनके पैतृक गांव नौडीहा बाजार स्थित घर पर एक साथ छापेमारी की. घंटों चली सघन तलाशी के दौरान टीम ने कई संदेहास्पद दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं.
बारहलोटा में भी चला तलाशी अभियान
इसी कार्रवाई की कड़ी में संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर के बारहलोटा स्थित रविशंकर कुमार के घर पर भी छापेमारी की. कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके और संबंधित महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस जब्त किए गए दस्तावेजों और उपकरणों की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में मॉडल प्रदर्शनी 'मंथन' का आयोजन, विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को दिखाई अपनी क्षमता