विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के होटल सेलिब्रेशन में प्रेस क्लब चौपारण की एक महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन सचिव उमेश पासवान ने किया. बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और पत्रकारिता के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में सर्वसम्मति से निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत बनाने के साथ आपसी समन्वय और सहयोग से काम करने पर जोर दिया गया.
पत्रकारों ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना और आम लोगों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना ही पत्रकारिता की असली जिम्मेदारी है. इसके अलावा पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने और भविष्य की कार्ययोजना पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया.
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों ने आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए प्रेस क्लब चौपारण को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
बैठक में अध्यक्ष शंकर यादव, सचिव उमेश पासवान, कोषाध्यक्ष किशोर राणा, अजय ठाकुर, शशि शेखर, वरिंद्र शर्मा, सुनील सिन्हा, हरेंद्र राणा, सूरज सिन्हा, मुकेश राणा, विशाल सिन्हा, विजय मद्धेशिया, रामसेवक राणा, संतोष विश्वकर्मा, मिथुन दांगी, कृष्णा पासवान, चंदन राणा, बम बर्णवाल, चंदन सिंह, राहुल राणा, दुर्गेश पांडेय, कुबेर सिंह, पवन सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में फिर बदला मौसम, 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट; ठंड बढ़ने के आसार