टीबी उन्मूलन अभियान

पलामू में टीबी उन्मूलन के लिए जोश टीम का शुभारंभ, 79 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

पलामू में वर्तमान में कुल 1521 टीबी मरीज हैं, जिनमें से 40 एमडीआर मरीज हैं और उनका इलाज चल रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में टीबी उन्मूलन के लिए जोश टीम का शुभारंभ, 79 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति देने के लिए 'जोश' यानी ज्वॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ (JOSH) टीम का शुभारंभ किया गया है,  जिसका उद्घाटन डीडीसी और पलामू सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया, इस कार्यक्रम के तहत इस साल कुल 79 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं, जिनमें 45 ब्रॉन्ज और 34 सिल्वर श्रेणी की हैं, और टीबी मुक्त होने वाले गांवों के मुखियाओं को सम्मानित किया गया है.

पलामू में वर्तमान में कुल 1521 टीबी मरीज हैं, जिनमें से 40 एमडीआर मरीज हैं और उनका इलाज चल रहा है. टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराने के लिए पलामू उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीएसआर मद के तहत एक खाता और क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से दान कर सके ताकि टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट की व्यवस्था की जा सके.पलामू डीडीसी सादात अनवर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पलामू को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाना है और जो लोग टीबी से ग्रसित हैं उन्हें अविलंब सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर इस बीमारी से पूर्णतया मुक्त कराना है.

उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है ताकि आम आदमी अपनी स्वेच्छा से सहायता के रूप में राशि दे सकें. यह राशि संबंधित खाते में जमा होगी जिससे फूड पैकेट तैयार करके टीबी से ग्रसित मरीजों को दिए जाएंगे ताकि वे छह रोग से मुक्त होकर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें. यह पूरी तरह से ऐच्छिक है और प्रशासन की अपील है कि मानवता की सेवा के लिए लोग इसमें अपनी सहयोग राशि प्रदान करें.  

सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक नई शुरुआत है जिसमें पंचायत स्तर के लोगों, मुखियाओं और समाजसेवकों को शामिल किया गया है ताकि मिलकर टीबी को जिले, राज्य और देश से भगाने में सफलता हासिल की जा सके. उन्होंने इस अभियान में सहयोग के लिए उपायुक्त महोदय, विधायक और सांसद सभी का आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक, युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर देने पर जोर

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026