झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का अपहरण मामला, डेढ़ घंटे में पुलिस ने कांची नदी ...

झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का अपहरण मामला, डेढ़ घंटे में पुलिस ने कांची नदी पुल से किया सुरक्षित बरामद

झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का अपहरण मामला डेढ़ घंटे में पुलिस ने कांची नदी पुल से किया सुरक्षित बरामद

न्यूज़11 भारत
सोनाहातू/डेस्क:
चांडिल गोलचक्कर से झामुमो के जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी कार से अपहरण कर लिया गया. अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर गठित टीम ने महज डेढ़ घंटे के भीतर सोनाहातू थाना क्षेत्र के कांची नदी पुल से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया. इस कार्रवाई में सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप की अहम भूमिका रही. देर रात बैद्यनाथ टुडू को ईचागढ़ थाना लाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी.

बताया जाता है कि बैद्यनाथ टुडू बुधवार शाम पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में एक श्राद्ध भोज में शामिल होकर कार से अपने घर चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप स्थित वनडीह गांव लौट रहे थे. रात करीब साढ़े आठ बजे वे चांडिल गोलचक्कर पहुंचे. वहां पार्टी के अन्य कार्यकर्ता कार से उतर गए. जैसे ही टुडू की कार चांडिल की ओर आगे बढ़ी, चार लोगों ने उन्हें रोक लिया. कार रुकते ही अपहरणकर्ता उसी कार में सवार हो गए और टुडू को रांगामाटी के रास्ते सोनाहातू थाना क्षेत्र की ओर ले गए.

इधर, झामुमो जिला सचिव के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. सोनाहातू थाना प्रभारी को भी इसकी जानकारी दी गई. सोनाहातू पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को चारों ओर से घेरने के लिए बीच सड़क पर एक ट्रेलर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी. खुद को घिरा देख अपहरणकर्ताओं ने बैद्यनाथ टुडू की आंखों पर पट्टी बांधकर कांची नदी पुल पर छोड़ दिया और फरार हो गए. इसके बाद सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने कांची नदी पुल से झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू को सुरक्षित बरामद कर सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया. जिला सचिव की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़े: खलारी शहीद चौक पर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
 
संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का