न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः- झारखंड राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार न्यून्तम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जिससे सर्दी की स्थिति भी बदल सकती है. अगले तीन दिनों के दौरान न्यून्तम तापमान में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है. जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है. लेकिन उसके अगले दो तीन तापमान मे गिरावट देखा जा सकता है. जिसके बाद ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिसंबर तक सुबह में हल्का फुल्का कोहरा रह सकता है, इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं 4-5 दिसंबर को सुबह कोहरा व धुंध के बाद आसमान साफ दिखाई देने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान गोड्डा में 29.9 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम तापमान गुमला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कुछ स्थानों पर न्यून्तम तापमान 2.1 से 4.0डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई है. रांची में तापमान बढ़ोत्तरी देखी गई है.
ये भी पढ़ेंः- पहले BITS पिलानी से इंजीनियरिंग, फिर NEET की परीक्षा पास कर पूरा किया MBBS, अकृति की कहानी फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं..