Jharkhand Weather: मौसम का अचानक बदलाव.. रांची, खूंटी, हजारीबाग सहित कई जिलों मे...

Jharkhand Weather: मौसम का अचानक बदलाव.. रांची, खूंटी, हजारीबाग सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

jharkhand weather मौसम का अचानक बदलाव रांची खूंटी हजारीबाग सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने फिर से करवट लेने का संकेत दिया हैं. उत्तर भारत में बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के भीतर बारिश की संभावना बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने बताया कि साफ आसमान और बढ़ती गर्मी के बीच अब बादलों की आवाजाही तेज हो रही है, जो जल्द ही गरज-चमक के साथ फुहारों में बदल सकती हैं.

किन जिलों में छाएंगे बादल?
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे ज्यादा मध्य और दक्षिणी जिलों पर पड़ेगा. इनमें राजधानी रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ के साथ-साथ दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. खासकर जमशेदपुर और सरायकेला जैसे इलाकों में फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी थी. यहां की बारिश लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं. आंशिक बादलों के कारण दोपहर की तेज धूप से भी थोड़ी निजात मिलने की उम्मीद हैं.

तापमान का उतार-चढ़ाव
बारिश से पहले, 21 से 23 फरवरी के बीच राज्य के लोग कड़ाके की धूप और हल्की गर्म हवाओं का सामना करेंगे. दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं, पारंपरिक रूप से ठंडे जिलों जैसे पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा और गढ़वा में भी पारा तेजी से बढ़ रहा हैं. इन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री पार कर चुका हैं. झारखंड में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, एक तरफ दोपहर की झुलसाने वाली धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं दूसरी तरफ आने वाली बारिश ‘प्री-मानसून’ जैसी ठंडक और राहत का अनुभव कराने को तैयार हैं.

यह भी पढ़े: 21 फरवरी को रांची के कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर