स्ट्रीट डॉग मामला

स्ट्रीट डॉग मामले में झारखंड ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी पहली क्वार्टरली रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की हाईकोर्ट निगरानी कर रहा है. मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है.

By : Dipali Kumari
स्ट्रीट डॉग मामले में झारखंड ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी पहली क्वार्टरली रिपोर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
स्ट्रीट डॉग मामले में झारखंड ने सुप्रीम कोर्ट को पहली क्वार्टरली रिपोर्ट भेजी. झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने यह जानकारी दी. अनुपालन रिपोर्ट 10 नवंबर तक भेजनी थी, लेकिन 31 अक्टूबर को ही पहली रिपोर्ट बेज दी गयी. वहीं दूसरी क्वार्टरली रिपोर्ट 3 दिसंबर को दाखिल की जाएगी. 

बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की हाईकोर्ट निगरानी कर रहा है. मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है.

बताते चलें सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 और 19 मई 2026 को स्ट्रीट डॉग से जुड़े मामले में दिशा-निर्देश जारी किए थे. झारखंड में 10 स्थायी एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के लिए 21.06 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है. 

रांची, धनबाद, जमशेदपुर, मानगो, आदित्यपुर, गिरिडीह, चास, देवघर, हजारीबाग और मेदिनीनगर में ABC सेंटर बनेंगे. इसके लिए 6.31 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गयी है. 

सरकार के हलफनामे के अनुसार, पिछले छह महीनों में 14,564 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई. शहरी निकायों और पशुपालन विभाग ने 28,871 कुत्तों के टीकाकरण की दी जानकारी है. 

वहीं राज्य में 726 संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों की पहचान हुई है. इनमें 521 स्कूल, 83 अस्पताल, 25 बस स्टैंड, 11 रेलवे स्टेशन, 33 पार्क और 53 बाजार शामिल हैं. अब मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता विभोर मयंक पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें: पैनम कोल माइंस मामले में सुनवाई:  ACB ने हाईकोर्ट से मांगा 30 दिन का समय  

संबंधित सामग्री


मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों के निशाने पर हैं।

11 November 2026
गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

मुंबई से एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पर झारखंड और बिहार में दर्ज है 63 मामले<br/>

11 November 2026
गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026