न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के नतीजे घोषित हो गए. अभय कुमार चतुर्वेदी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष बने. वहीं रिंकू भगत उपाध्यक्ष बने. BCI प्रतिनिधि के पद पर प्रशांत कुमार सिंह निर्वाचित हुए.
बताते चलें अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला था. अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी को मिले 15 वोट मिले. वहीं निलेश कुमार को 10 वोट मिले. जबकि एक वोट अमान्य हो गया.
उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार थे. इनमें रिंकू भकत को सर्वाधिक 10 वोट और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को 9 वोट मिले. इसके अलावा मधुलता रानी को 4 और अनिल कुमार महतो को 2 वोट पड़े. उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी 1 वोट अमान्य हो गया.
वहीं BCI प्रतिनिधि के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे. प्रशांत कुमार सिंह ने 18 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की. वहीं मनोज कुमार द्वितीय को 7 और संजय कुमार विद्रोही को 1 वोट मिला.
तीनों पदों के चुनाव में कुल 26 मतदाताओं ने मतदान किया.
इसे भी पढ़ें: प्रदेश प्रभारी के राजू पहुंचे रांची, SIR के मुद्दे पर आज CEO के. रवि से मुलाकात करेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल