झारखंड वासियों को गर्मी से राहत! कई जिलों में बारिश की चेतावनी

झारखंड वासियों को गर्मी से राहत! कई जिलों में बारिश की चेतावनी

झारखंड वासियों को गर्मी से राहत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इन दिनों गर्मी की जगह बारिश हो रही है. असमय हो रही बारिश की वजह से राज्य में मौसम सुहावना हो गया है. वहीं तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है. अप्रैल में राज्य में चली हिट डोम को देखते हुए सभी कयास लगा रहे थे कि मई का महीना और भी भयानक गर्मी लेकर आएगी. मगर मई का महिना के आते ही मौसम ने करवट ले ली है. राज्य में कई जगह में बारिश भी समय समय में हो रही है. वहीं आज रांची, खूंटी, गुमला और सिंहभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश भी होगी. IMD के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई. सिमडेगा में सबसे ज्यादा 34.2 mm बारिश हुई, जबकि जगन्नाथपुर, बेरो, बानो आदि इलाकों में 13-21 mm बारिश रिकॉर्ड हुई है.

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज झारखंड में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे. इस दौरान पूरे राज्य में 30-40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं इस दौरान पलामू, गढ़वा जैसे पश्चिमी जिलों का अधिकतम तापमान 35-38°C तक पहुंच सकता है, जो सबसे गर्म रहने वाला है. वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 20-23°C रहने की संभावना है.

मतलब की साफतौर पर हम यह कह सकते हैं कि कुल मिलाकर आज झारखंड का मौसम फिलहाल मजेदार और ठंडक भरा रहेगा. राज्य के कई जिलों में बारिश होने के कारण हवा में नमी का एहसास होगा. दूसरी ओर कुछ जिलों में तेज गर्मी अभी भी बनी हुई है. ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते हालात के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: मध्यग्राम बना रणभूमि! शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

संबंधित सामग्री

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

झारखंड

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन

झारखंड

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन