न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर राज्य सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया हैं. सरकार की ओर से कुल 9 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने नव-नियुक्त शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों में चयनित पदाधिकारियों और कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं. बता दें कि, हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
यह भी पढ़े: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई