खुलेआम कटे हुए बकरे और मुर्गे की बिक्री के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

खुलेआम कटे हुए बकरे और मुर्गे की बिक्री के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

खुलेआम कटे हुए बकरे और मुर्गे की बिक्री के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यभर में दुकानों में खुलेआम कटे हुए बकरे और मुर्गे की बिक्री के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार  से पूछा, "पशु वधशाला के लिए नियमावली बनी या नहीं".. नियमावली पर कोर्ट ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. 

कोर्ट ने मामले में रांची नगर निगम और राज्य सरकार से जानना चाहा कि हाईकोर्ट  के एकल पीठ के साल  2023 के  एक जजमेंट के तहत पशु वधशाला के लिए रूल एवं रेगुलेशन बनाए जाना था.  जिसपर सरकार ने क्या किया. अधिवक्ता ने सरकार से इस पर इंस्ट्रक्शन लेने की बात कही. कोर्ट ने कहा कि प्रतीत होता है कि अब तक उस जजमेंट के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है. 

मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. प्रार्थी श्यामानंद पांडेय ने जनहित याचिका दायर की है. जिसमें कहा है कि रांची शहर सहित राज्य में मीट विक्रेता बाहर खुले में कटे हुए बकरा और  चिकन की बिक्री के लिए उसका प्रदर्शन करते हैं. जो  एफआइसीसीआइ के रूल एंड रेगुलेशन के खिलाफ है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के विपरीत भी है.

ये भी पढ़ें- सिरम टोली फ्लाई ओवर रैंप मामले में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और सरना समिति की याचिका खारिज 
 
संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा