विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, ACB को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश

विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, ACB को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश

विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई acb को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अब विनय चौबे की जमानत याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी. बता दें कि, विनय चौबे हजारीबाग जिला के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद हैं. 

गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. विनय चौबे की तरफ से वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार, अधिवक्ता निशांत कुमार रॉय और अधिवक्ता रोहन मजूमदार ने बहस की. ACB की तरफ से विशेष लोक अभियोजक सुमित गाड़ोदिया ने अदालत में बहस की.  

जिस मामले में विनय चौबे ने हाईकोर्ट से जमानत मांगी है, उस मामले में अगस्त महीने में ACB द्वारा कांड संख्या 9/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में 16 सितंबर को हजारीबाग ACB की विशेष अदालत ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 

ये भी पढ़ें- छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही तैयारियां,  प्रशासक ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत