गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले की झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने सरका...

गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले की झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने सरकार से मांगी CID की केस डायरी

गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले की झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई कोर्ट ने सरकार से मांगी cid की केस डायरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले की झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सरकार से CID की केस डायरी मांगी है. सुनवाई में प्रार्थी के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने कोर्ट को बताया कि मामले में दो केस होना चाहिए. क्योंकि पुलिस ने जो केस किया है, अमन साहू के भागने पर उनके एनकाउंटर करने के संदर्भ में किया है. जबकि अमन साहू की मां ने ऑनलाइन FIR  में पुलिस पर जानबूझकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है. लिहाजा मामले की जांच CBI से होनी चाहिए. अमन साहू की मां की ओर से किए गए ऑनलाइन FIR को पुलिस ने अबतक रजिस्टर नहीं किया है. सीआईडी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई जांच नहीं कर रही है. जानबूझकर इस मामले में देरी किया जा रहा है. मामले की अगली सुनवाई 7 जून को होगी. 

वहीं, सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अमन की मां किरण देवी की ऑनलाइन FIR को लेकर कहा कि केस के संबंध में एक प्राथमिकी पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसकी जांच सीआईडी कर रही है. अमन की मां के द्वारा जिन बातों का उल्लेख किया गया है, उस पर भी जांच भी हो रही है. इसलिए मामले में दूसरी प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत नहीं है. अमन की मां किरण देवी की ओर से एनकाउंटर घटना की जांच  सीबीआई से करने का आग्रह किया गया था, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लिया है. बता दें कि 11 मार्च 2025 को रायपुर से रांची लाए जाने के क्रम में अमन साहू का पलामू में पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया था.  

ये भी पढ़ें- ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं ने मुख्य अभियंता को लिखा पत्र, कहा- उनके नाम से लिखा पत्र फर्जी, हमलोगों  ने नहीं लिखा कोई पत्र 

संबंधित सामग्री

आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

देश-विदेश

आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त