झारखंड हाईकोर्ट ने TGT नियुक्ति से जुड़े 363 लंबित याचिकाओं का सामूहिक निस्तारण किया

झारखंड हाईकोर्ट ने TGT नियुक्ति से जुड़े 363 लंबित याचिकाओं का सामूहिक निस्तारण किया

झारखंड हाईकोर्ट ने tgt नियुक्ति से जुड़े 363 लंबित याचिकाओं का सामूहिक निस्तारण किया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े 363 लंबित याचिकाओं पर शुक्रवार को एक साथ अंतिम फैसला सुनाया. जस्टिस आनंदा सेन की एकल पीठ ने इन सभी मामलों की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि याचिकाओं में उठाए गए तथ्यात्मक और कानूनी प्रश्न समान प्रकृति के हैं, इसलिए इन्हें एक साथ निपटाया जा रहा है.

अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि सभी मामलों का निस्तारण मीना कुमारी बनाम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग मामले में दिए गए फैसले के आधार पर किया गया है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि मीना कुमारी प्रकरण में किसी उच्च न्यायालय या उच्चतर अदालत में आगे कोई नया आदेश पारित होता है, तो उसका प्रभाव स्वतः इन सभी मामलों पर लागू माना जाएगा.

इन याचिकाओं में अधिवक्ता चंचल जैन, अजय कुमार पाठक, तेजस्विता सफलता, शुभम मिश्रा, अमृतांश वत्स, अभिजीत इंद्र गुरु सहित कई अन्य वकीलों द्वारा दायर मामले भी शामिल थे. कोर्ट ने इन्हें भी समान आधार पर अंतिम रूप से निपटा दिया. टीजीटी अभ्यर्थियों के बीच इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अदालत ने नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित सभी विवादित मामलों पर एकरूपता बनाए रखते हुए सामूहिक रूप से अंतिम निर्णय प्रदान किया है.

ये भी पढ़ें- कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर हुए गोलीबारी मामले के आरोपी अब्दुल रहमान की जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का