न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकॉर्प डकैती मामले में मुख्य आरोपी राहुल सिंह को झारखंड हाई कोर्ट से झटका लगा है. डकैती कांग के मुख्य आरोपी राहुल सिंह उर्फ राघव को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. झारखंड हाई कोर्ट से उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने खारिज की याचिका
बता दें कि धनबाद लोअर कोर्ट से जब राहुल सिंह को बेल नहीं मिली तब उसने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया था. 6 सितंबर 2022 को घटनास्थल के पास से ही राहुल सिंह कि गिरफ्तारी हुई थी. राहुल सिंह अपने चार साथियों के साथ प्लानिंग के डकैती करने पहुंचा था. वहां मौजूद स्टाफ को हथियार के बल पर उसने बंधक बना लिया था. मगर मुठभेड़ के बाद राहुल सिंह समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
यह भी पढ़ें: ब्लॉक सप्लाई ऑफीसर निरंजन कुमार को हाई कोर्ट से जमानत, एसीबी दुमका की टीम ने किया था गिरफ्तार