न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में 21 से 23 जनवरी के बीच आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन' (IICDEM) 2026 के 3-दिवसीय सम्मेलन में अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के साथ झारखंड के CUJ, IIM एवं संत जेवियर्स के थीमेटिक एक्सपर्ट, NLMTs एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी भाग ले रहे है.
'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन' के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के नेतृत्व में झारखंड के व्याख्याताओं द्वारा "मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची" से संबंधित विषय पर व्याख्यान दिए जाने हैं.
यह भी पढ़ें: दरभंगा में देर रात लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख, किसी साजिश की जतायी जा रही आशंका