न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं. राज्यभर के करीब 7 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, जो अब खत्म होने वाला हैं. सूत्रों के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट के साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना हैं. वहीं इंटरमीडिएट आर्ट्स के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता हैं. जानकारी के मुताबिक, आर्ट्स स्ट्रीम की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी जारी है, ऐसे में इसका परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता हैं. इधर बिहार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी हो चुके हैं.
यह भी पढ़े: धनबाद-कोटा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत.. जानिए पूरा रूट और टाइमिंग