भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत अंतर्गत बुधुडीह गांव स्थित हटिया परिसर में रविवार को चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी सहयोगी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने की.
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया कि आगामी रविवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक वृहत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रखंड स्तर के कई आंदोलनकारी शामिल होंगे.
इस दौरान मुस्तफा अंसारी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री से आंदोलनकारी पेंशन की मांग की जा रही है. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश आंदोलनकारी वृद्ध हो चुके हैं और कई चिन्हित आंदोलनकारियों का निधन भी हो चुका है, ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
बैठक में जिला अध्यक्ष नारायण राणा, उदय मरांडी, महादेव मरांडी, निमाय सोरेन, सुरेश तुरी, रामचंद्र वर्मा, गणेश तुरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मगध सीसीएल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने R&R साइट का दौरा कर संपूर्ण विकास का किया वादा. ग्रामीणों ने खुशी जताई