संघर्ष की जीत

झारखंड के आंदोलनकारी ने 5 साल बाद जीती कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

आज मुझे झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर गुमला उपायुक्त के हाथों सम्मान मिला, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा - अनीकानंत प्यारेलाल ओहदार

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
झारखंड के आंदोलनकारी ने 5 साल बाद जीती कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

गुमला/डेस्क: झारखंड राज्य अलग करने में अहम भूमिका निभाने वाले और अपना पूरा जीवन आंदोलन को समर्पित करने वाले सेनानियों को आज भी अपने हक और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला गुमला जिले से सामने आया है, जहां कामडारा प्रखंड के रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी अनीकानंत प्यारेलाल ओहदार को पांच साल की लंबी कानूनी लड़ाई और झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद आखिरकार प्रशासनिक सम्मान मिल सका.

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में अनीकानंत प्यारेलाल ओहदार को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया.
 
5 साल तक खटखटाना पड़ा हाईकोर्ट का दरवाजा 

सम्मान मिलने के बाद आंदोलनकारी अनीकानंत प्यारेलाल ने अपनी खुशी और संघर्ष का दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि उनका पूरा जीवन झारखंड आंदोलन में बीता है और उन्होंने राज्य निर्माण के लिए कड़ा संघर्ष किया था.

उन्होंने कहा, "आज मुझे झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर गुमला उपायुक्त के हाथों सम्मान मिला, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा. पर इस सम्मान को पाने के लिए मुझे बहुत ही संघर्ष करना पड़ा. आज से 5 साल पूर्व मुझे न्याय के लिए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, तब जाकर यह सम्मान मिल सका."

सरकार और प्रशासन से अन्य आंदोलनकारियों को भी सम्मान देने की अपील 

अनीकानंत प्यारेलाल ने चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड में अभी भी कई ऐसे असली आंदोलनकारी और सेनानी मौजूद हैं, जिन्हें अब तक उनका हक और सम्मान नहीं मिल पाया है.
उन्होंने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उनकी तरह जितने भी लोग झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं, सरकार और जिला प्रशासन उन सभी को बिना किसी परेशानी के उचित मान-सम्मान और ताम्रपत्र से सम्मानित करे.

यह भी पढ़ें: निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

 

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026