जेवर दुकानदार की बाइक से लाखों के आभूषण चोरी, अपाची सवार बदमाश फरार

जेवर दुकानदार की बाइक से लाखों के आभूषण चोरी, अपाची सवार बदमाश फरार

जेवर दुकानदार की बाइक से लाखों के आभूषण चोरी अपाची सवार बदमाश फरार

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड के महाराजगंज में बुधवार रात्रि   एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक सुधा जेवर दुकानदार की बाइक की डिक्की से करीब लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण उड़ा लिए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, सूजी गांव निवासी अलखदेव पोद्दार अपनी जेवर की दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ कीमती आभूषण अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए और दुकान का शटर गिराने लगे. तभी मौके का फायदा उठाते हुए काले रंग की अपाची बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और चंद सेकंड में बाइक की डिक्की खोलकर सभी आभूषण निकाल लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से इटखोरी की ओर फरार हो गया. 

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

बरही एसडीपीओ  अजीत कुमार विमल और इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार  ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड वासियों को गर्मी से राहत! कई जिलों में बारिश की चेतावनी

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल