न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव निवासी तेतरा महतो को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का रांची जिलाध्यक्ष चुना गया है. शनिवार को यहां आयोजित जिला चुनाव में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई.पर्यवेक्षक लालचंद महतो, राज्य चुनाव पदाधिकारी श्रवण कुमार तथा जिला चुनाव पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से तेतरा महतो के जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि तेतरा महतो के नेतृत्व से रांची जिला में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी.उनके चयन पर बलराम मुंडा, प्रदीप साहु, सूरज कुमार, मोतीलाल महतो, राहुल साहु, दिलीप ठाकुर सहित अनेक नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें: जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई