पुलिस की छापेमारी

जामताड़ा: मुड़ाबेड़िया चौक के समीप पुलिस की छापेमारी, 100 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद 

जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया चौक के समीप पुलिस ने छापेमारी कर करीब 100 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है.

By : Ark Sahuliyar
जामताड़ा: मुड़ाबेड़िया चौक के समीप पुलिस की छापेमारी, 100 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद 

चंचल गिरी/न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया चौक के समीप पुलिस ने छापेमारी कर करीब 100 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है. कार्रवाई 3 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे की गई. मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान 12 जरकिन में करीब पांच-पांच लीटर तथा दो बड़े जार में करीब 20-20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया. मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

बागडेहरी थाना में कांड संख्या 24/2026 के तहत बीएनएस की धारा 292 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले के अनुसंधानकर्ता राजीव रंजन कुमार बनाए गए हैं. पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है.