प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में आयोजित होने वाले डहरे टुसू पर्व जुलूस में नहीं बजेगा डीजे आयोजन समिति ने प्रतिबंध लगाया. झारखंड की संस्कृति मंदार एवं नगाड़ा की धुन पर डहरे टुसू पर्व जुलूस निकलेगा. साकची आमबागान मैदान में डहरे टुसू पर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने समीक्षा बैठक कर 4 जनवरी को आयोजित हुए डहरे टुसू पर्व जुलूस के सफल संचालन पर विचार विमर्श किया, जहां आने वाले वर्षों में जुलूस को और भव्य रूप देने पर सहमति बनी आयोजन समिति के अध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि इस वर्ष के डहरे टुसू पर्व जुलूस मैं हमारे समाज के लोगों से कुछ गलतियां हुई हैं. जिस कारण हमारे ही समाज के लोगों एवं आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसे देखते हुए हम लोगों ने आने वाले वर्षों में जुलूस में डीजे पर पाबंदी लगा दी है. वही आने वाले वर्षों में जुलूस में शामिल होने वाले पुरुष एवं महिलाएं भी झारखंड की वेशभूषा में नजर आएंगे वेस्टर्न कपड़े पहने लोगों को जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. डहरे टुसू पर्व जुलूस का मकसद झारखंड की संस्कृति को जीवित रखना है. जहां हम जुलूस में झारखंडी यंत्र का इस्तेमाल करेंगे.
यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब रांची से तिरुपति के लिए चलेगी नई ट्रेन, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत