जमशेदपुर: चाय देने में हुई देरी, दबंग युवकों ने युवती पर फेंक दी खौलती चाय.. हालत गंभीर

जमशेदपुर: चाय देने में हुई देरी, दबंग युवकों ने युवती पर फेंक दी खौलती चाय.. हालत गंभीर

जमशेदपुर चाय देने में हुई देरी दबंग युवकों ने युवती पर फेंक दी खौलती चाय हालत गंभीर

AI Generated Image |

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर जैसे व्यस्त शहर से एक बेहद ही दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया हैं. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात टीएफए ग्राउंड के पास स्थित एक चाय दुकान पर मामूली बात को लेकर कुछ दबंग युवकों ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे एक युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं.

चंद मिनटों की देरी बनी हमले की वजह
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे की हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 8 से 10 युवक दुकान पर पहुंचे और चाय का ऑर्डर दिया. उस समय दुकान पर भीड़ अधिक होने के कारण चाय तैयार करने में कुछ मिनटों की देरी हो गई. इसी बात से नाराज होकर युवक आपा खो बैठे और गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी. हंगामा बढ़ने के दौरान एक युवक ने चूल्हे पर चढ़ा खौलती चाय का पतीला उठाकर सीधे दुकान चला रही युवती के ऊपर फेंक दिया. गर्म चाय के संपर्क में आते ही युवती बुरी तरह झुलस गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवती को गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों के अनुसार, युवती के शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है, जिसके चलते उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं.घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं. साथ ही टीएफए ग्राउंड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि खौलता बर्तन जानबूझकर फेंका गया या हाथापाई के दौरान गिर गया. हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया हैं. 

यह भी पढ़े: धनबाद-कोटा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत.. जानिए पूरा रूट और टाइमिंग
 
संबंधित सामग्री

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

झारखंड

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर की बैठक, महिलाओं-बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बनी

झारखंड

प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर की बैठक, महिलाओं-बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बनी

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी