Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते ही कहा कि झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने की वजह से छात्र सड़कों पर हैं. इस वजह से कई विद्यार्थियों की पढ़ाई रुक गई, कुछ को परीक्षा देने से रोका गया, लेकिन राज्य सरकार बेपरवाह है. जो सरकार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप तक ना दे सके, उस से कोई क्या उम्मीद रखे? आज जमशेदपुर में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर, इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा. ये भी पढ़ें- शराब घोटाले में विनय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए ACB ने कोर्ट में दी अर्ज़ी, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
बिहार
झारखंड