न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे जारी करने जा रहा हैं. काउंसिल ने रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है और छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
इस साल JAC एक बाद बदलाव करते हुए कला, विज्ञान और वाणिज्य- तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक ही दिन और एक ही समय पर जारी करेगा. आमतौर पर अलग-अलग तारीखों ने आने वाले रिजल्ट इस बार एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
डिजिटल लॉकर से भी मिलेगा मार्कशीट
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया हैं. छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट DigiLocker के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे. इससे उन्हें भौतिक अंकपत्र मिलने से पहले ही प्रमाणित डिजिटल कॉपी मिल जाएगी.
यह भी पढ़े: Breaking News: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की तबीयत बिगड़ी, बोकारो के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती