न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JAC बोर्ड के छात्रों का इंतजार आज खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है आज जैक बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी करने को लेकर जैक बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाए.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, राज्यभर से इस बार परीक्षा में करीब 3.23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि जैक ने पिछले माह मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया था. वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि इंटर का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जा सकता है. हालांकि रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी तक JAC के तरफ से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: श्री शिव महापुराण कथा को लेकर रांची में एसडीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, मौके पर मौजूद रहें सभी बड़े अधिकारी