विजय जुलूस निकालने के लिए SDM ऑफिस से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य: DC आदित्य रंजन

विजय जुलूस निकालने के लिए SDM ऑफिस से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य: DC आदित्य रंजन

विजय जुलूस निकालने के लिए sdm ऑफिस से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य dc आदित्य रंजन

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. DC आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगर पालिका चुनाव में विजयी प्रत्याशी यदि विजय जुलूस निकालना चाहते हैं तो उन्हें अनुमंडल कार्यालय (एसडीएम ऑफिस) से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही चुनाव के दौरान लगाए गए झंडे, बैनर और पोस्टर हटाने का भी निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किया है.

उपायुक्त ने कहा कि जिस तरह नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, उसी तरह होली भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी. इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा. शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी उन्होंने दिया. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि होलिका दहन और होली के दौरान पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी.

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि धनबाद ने हमेशा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा कायम रखी है और इस बार भी यह परंपरा बरकरार रहेगी. उन्होंने सभी नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने की अपील की. शांति समिति के सदस्यों ने अगजा के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सड़कों पर जल छिड़काव, जबरन रंग न डालने पर रोक, मोहल्लों की साफ-सफाई, पर्याप्त जलापूर्ति, 4 मार्च को कोल माइनिंग क्षेत्रों में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और बाजार में बिकने वाले रंग-अबीर की गुणवत्ता जांच जैसे सुझाव दिए.

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे. उपायुक्त ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है.

ये भी पढ़ें- अधिवक्ता महेश तिवारी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ट्रांसफर पिटीशन खारिज

 

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम