इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस का हुआ आयोजन, मुफ्ती सलमान अजहरी ने किया समाज को जागरूक

इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस का हुआ आयोजन, मुफ्ती सलमान अजहरी ने किया समाज को जागरूक

इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस का हुआ आयोजन मुफ्ती सलमान अजहरी ने किया समाज को जागरूक

आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा के खैरनटोली मुजाहिद मोहल्ला में 26 नवंबर को इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मुफ्ती सलमान रजा अजहरी, मौलाना इलियास  कादरी, और अन्य प्रमुख शायरों ने भाग लिया. कार्यक्रम रात आठ बजे से मौलाना राशनौल कादरी की तकरीर के साथ शुरू हुआ. इस कांफ्रेंस में मुफ्ती सलमान रजा अजहरी ने अपने विचार साझा किए. उन्होंने अल्लाह के रसूलों और उनके बताए राह पर चलकर आगे बढ़ते रहने की नशीहत दी. उन्होंने अपने तकरीर में नौजवानों से बुराई और गुनाह की राह से बचने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत रूह और अल्लाह का खौफ इंसान को हर मुसीबत से निकाल सकता है.

उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई नौजवान नशे, फिजूलखर्ची और बेमक़सद जिंदगी में उलझकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे है जबकि असल कामयाबी नमाज़, तालीम और अपने किरदार की इस्लाह से जुड़ी है. अपने संबोधन में मुफ़्ती सलमान ने तर्ज देने वाले अंदाज़ में बताया कि जो लोग अपनी ख्वाहिशात पर कंट्रोल पा लेते है, थोड़ी देर की कठिनाई तो आती है, लेकिन अल्लाह तआला उन्हें ऐसी इज्ज़त और सुकून अता करता है, जिसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता. उन्होंने नौजवानों को हौसला देते हुए कहा कि मुश्किल हालात या समाज के तानों से घबराने के बजाय सिर ऊँचा रखकर नेक रास्ते पर डटे रहना ही असली बहादुरी है, क्योंकि हक़ और सच्चाई पर कायम रहने वालों को आखिरकार कामयाबी मिलती है. कार्यक्रम में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, एसपी एम अर्शी, एसडीओ प्रकाश रंजन ज्ञानि, एसडीपीओ बैजू उरांव, सीओ इम्तियाज अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़े: नई दिल्ली में BJP अध्यक्ष नड्डा के आवास पर बिहार नेताओं का अभिनंदन समारोह
 
संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत