न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से औपचारिक मुलाकात की है. जिसकी उन्होंने सभी के साथ साझा की है. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आत्मीय मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान देश के मशहूर पूर्व क्रिकेट कप्तान एवं तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन भी साथ रहे. खड़गे साहब ने झारखंड में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से कहा कि RIMS-2 एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल होगा, जिसमें पिछले एक वर्ष से तुम्हारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
उन्होंने कहा कि जुनून और लगन ही सबसे बड़ी ताकत है. साथ ही संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और दलित, आदिवासी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया. वरिष्ठ नेतृत्व का आशीर्वाद और विश्वास निश्चित तौर पर मनोबल को और मजबूत करता है. जनता, संगठन और झारखंड के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा.
यह भी पढ़ें: छह माह से खराब पड़ा सोलर जलमीनार, ग्रामीणों को पेयजल संकट से करना पड़ रहा है सामना