IPS साकेत सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल का सेवा विस्तार, राकेश बंसल क...

IPS साकेत सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल का सेवा विस्तार, राकेश बंसल की झारखंड कैडर में वापसी

ips साकेत सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल का सेवा विस्तार राकेश बंसल की झारखंड कैडर में वापसी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी साकेत कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल का सेवा विस्तार दिया गया है. वर्ष 2002 बैच के अधिकारी साकेत सिंह वर्तमान में सीआरपीएफ में झारखंड सेक्टर के आईजी पद पर तैनात हैं. वहीं, दूसरी ओर 2007 बैच के IPS अधिकारी राकेश बंसल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उनकी सेवाएं झारखंड कैडर को वापस कर दी गई हैं. बंसल अब तक भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय, नई दिल्ली में निदेशक के पद पर कार्यरत थे. अपने केंद्रीय कार्यकाल के दौरान वे जम्मू-कश्मीर और बेल्जियम में रॉ के साथ भी सेवाएं दे चुके हैं.इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड कैडर के दो अन्य वरिष्ठ IPS अधिकारी भी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं. इनमें ए विजयालक्ष्मी और 2011 बैच के एक IPS अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया है. इसके अलावा, दो IPS अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य में वापसी की संभावना भी जताई जा रही है. इनमें आशिष बत्रा और जय राय का नाम शामिल है. IPS आशिष बत्रा फिलहाल NIA में आईजी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि IPS जय राय एसपी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल पूरा होने वाला है, जिसके चलते उनकी वापसी संभव है.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियर 1.72 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ