कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   मायापुर पंचायत स्थित कोनका गांव में रविवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिनिधि सह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) की प्रदेश महिला महासचिव रंजना गिरि की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को कानूनी अधिकारों और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. रंजना गिरि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के हक, अधिकार, समानता और उनकी उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक है. 

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 वीं सदी की शुरुआत में यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में बढ़ते महिला आंदोलनों के बाद हुई थी. महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली आंदोलनकारी महिलाओं के प्रयासों के कारण आज यह दिन विश्वभर में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता का संदेश देने का भी अवसर प्रदान करता है. आज दुनिया के 100 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया.

इस मौके पर विलासो देवी, किरण देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, मानती देवी, अनिता देवी, मैना देवी, सरस्वती देवी, रीता देवी, कविता देवी, कलमतिया भोक्ता, सुरजी देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, संगीता देवी, जगनी देवी, पूनम देवी, प्रमिला कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर