अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का खुलासा: पीटीआर ने करोड़ों के रेड सैंड बोआ ...

अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का खुलासा: पीटीआर ने करोड़ों के रेड सैंड बोआ के साथ दो तस्करों को पकड़ा

अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का खुलासा पीटीआर ने करोड़ों के रेड सैंड बोआ के साथ दो तस्करों को पकड़ा

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्कः- 
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व  की संयुक्त कार्रवाई में वन्यजीवों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. यह रैकेट उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से रेड सैंड बोआ (दो मुँहा साँप) की तस्करी विदेशों में कर रहा था, पीटीआर की टीम ने लातेहार जिले के महुआडांड़ क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया, जो मूल रूप से रांची की एक महिला के पास से प्राप्त हुआ था. गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह दो मुंहा सांप उत्तर प्रदेश से लाया गया था और इसे लगभग एक करोड़ रुपए की भारी कीमत पर बेचा जाना था.

इस संबंध में, पीटीआर के उपनिदेशक, प्रजेशकान्त जेना ने बताया कि वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ लगातार और व्यापक कार्रवाई जारी है तथा कई इलाकों में सघन अभियान चलाया जा रहा है. उन्हें रेड सैंड बोआ की तस्करी के बारे में विशेष सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सफल कार्रवाई की गई. जेना ने स्पष्ट किया कि वन्य जीवों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस सांप की तस्करी साउथ ईस्ट एशिया में की जा रही थी और पूरे मामले की गहन छानबीन के बाद तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बारे में और अधिक महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी.

ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान