बरवाडीह में इंटर परिणाम: छात्राओं का दबदबा, कई ने किया प्रखंड व जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन

बरवाडीह में इंटर परिणाम: छात्राओं का दबदबा, कई ने किया प्रखंड व जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन

बरवाडीह में इंटर परिणाम छात्राओं का दबदबा कई ने किया प्रखंड व जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी किया गया. इस वर्ष भी बरवाडीह प्रखंड में छात्राओं का दबदबा कायम रहा. प्रखंड के राजकीय प्लस टू विद्यालय के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम संतोषजनक और बेहतर रहा है.विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता खालको ने बताया कि साइंस संकाय में मुन्ना कुमार ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. वहीं कुमारी प्रियंका गुप्ता (88.4%), सुभागी अग्रवाल (87.2%), पूजा कुमारी (84%) और हनी कुमारी (83.8%) अंक लाकर टॉप फाइव में जगह बनाने में सफल रहीं.आर्ट्स संकाय में वर्षा मूतनेजा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. इसके अलावा मुस्कान कुमारी (83.8%), सोनू कुमार (81.6%), कुमारी (80.20%) और अदिति छाया (80.20%) ने भी टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई.कॉमर्स संकाय की बात करें तो इसमें एकमात्र परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुई सौम्या राज ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि जिले में चौथा स्थान भी हासिल किया सौम्या के पिता बीरेंद्र कुमार बब्लू किराना दुकान संचालक है जबकि माँ नीता कुमारी गृहणी है .वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय की सभी 52 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं. इनमें खुशबू कुमारी (83%), रीता कुमारी (82.8%) और सुगती कुमारी (81.60%) ने विशेष रूप से बेहतर प्रदर्शन किया.प्रखंड के शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें: घाघरा में पेंटर के बेटे तौसीफ राजा बने गुमला के 'जिला टॉपर', हासिल किए 94.2% अंक

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास