परिवहन कार्यालय रामगढ़ की पहल:प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 109 आवेदन...

ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

परिवहन कार्यालय रामगढ़ की पहल:प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 109 आवेदन प्राप्त, 69 को जारी हुआ लर्निंग लाइसेंस

रामगढ़ प्रखंड परिसर में आयोजित एक दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल समापन

परिवहन कार्यालय रामगढ़ की पहलप्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 109 आवेदन प्राप्त 69 को जारी हुआ लर्निंग लाइसेंस

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ प्रखंड परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के निर्देशानुसार आयोजित एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन रामगढ़ विधायक ममता देवी द्वारा किया गया.

कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालकों एवं युवाओं को उनके घर के निकट ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना था. कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लाइसेंस बनवाने के लिए उत्साहपूर्वक आवेदन किए.

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का एवं अंचल अधिकारी रमेश रविदास ने बताया कि विशेष कैंप के दौरान कुल 109 आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिनमें से 69 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग आम नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा.

कैंप के साथ-साथ मोटरयान निरीक्षक मोनू मृणाल एवं विपुल उरांव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय वाहन चालक एवं युवा उपस्थित रहे. उन्हें यातायात नियमों से संबंधित मार्गदर्शिका एवं जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन की आदत विकसित हो सके.

अंचल अधिकारी रमेश रविदास ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंपों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है. साथ ही बिना लाइसेंस वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी इस प्रकार के प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही सभी यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें.

संबंधित सामग्री

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा