न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने प्रेम नगर निवासी संजय करमाली के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें- पहली सैलरी मिलने से पहले जेल जाने वाले BSO नंदन कुमार को बड़ी राहत, झारखंड हाई कोर्ट ने दी जमानत