न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी- अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू एवं साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को साझा किया. इस अवसर पर झारखंड पुलिस अकादमी, हज़ारीबाग़ के निदेशक अखिलेश कुमार झा एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी मौजूद थीं. विदित हो कि 77 वीं आर. आर. बैच के परीक्ष्यमान भारतीय पुलिस सेवा के इन पदाधिकारियों ने 23 नवंबर- 2025 को झारखंड कैडर में योगदान दिया है.
ये भी पढ़ें- 48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश