भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला

रांची में आज क्रिकेट का रोमांच! स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से एंट्री, हेलमेट-सिक्के-बैग समेत कई चीजें ले जाने पर रोक

स्टेडियम में एक बार इंट्री मिलने के बाद मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर निकलने पर दोबारा स्टेडियम में इंट्री नहीं मिलेगी.

By : Dipali Kumari
रांची में आज क्रिकेट का रोमांच! स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से एंट्री, हेलमेट-सिक्के-बैग समेत कई चीजें ले जाने पर रोक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है. मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, लेकिन दोपहर 3 बजे से ही स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी. अगर आप एक बार स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं, तो फिर आप बाहर नहीं निकल सकते. दर्शक इस बात का खास ध्यान रखें कि स्टेडियम में एक बार इंट्री मिलने के बाद मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर निकलने पर दोबारा स्टेडियम में इंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा आप बिना टिकट के किसी नवजात को भी अपने साथ स्टेडियम के अंदर नहीं ले जा सकते हैं. 

ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को कैसे मिलेगी एंट्री?

ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों के मन में यह सवाल है कि क्या उन्हें स्टेडियम के पास से टिकट लेना होगा या फिर फोन पर टिकट दिखाकर आपको स्टेडियम में एंट्री मिल जाएगी. बता दें ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों को स्टेडियम के गेट पर डायरेक्ट मोबाइल क्यूआर कोड स्कैन करने पर इंट्री मिलेगी. उन्हें टिकट की कॉपी लेकर जाने की जरूर नहीं पड़ेगी. 

स्टेडियम में इन सामानों पर प्रतिबंध 

मैच देखने जा रहे दर्शकों को इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आप अपने साथ हेलमेट, पानी बोतल, खाने-पीने का सामान, सिक्के या अन्य किसी भी तरह का कोई सामान लेकर नहीं जा सकते हैं. स्टेडियम के अंदर सभी सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. 

प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट

इलेक्ट्रानिक उपकरण: डीएसएलआर कैमरा, वीडियो रिकार्डर, कंप्यूटर/लैपटाप, ट्रांजिस्टर, ईयर प्लग और हेडफोन
व्यक्तिगत सामान: किसी भी तरह के सिक्के, हेलमेट, थैला, झोला या बैग
खाने-पीने की वस्तुएं: बाहर का खाना, कांच या प्लास्टिक की बोतलें, टिन/कैन और धातु के कंटेनर.
नशे एवं ज्वलनशील वस्तुएं: सिगरेट, लाइटर, तंबाकू उत्पाद, शराब, मादक या अवैध पदार्थ, पटाखे और आतिशबाजी सामग्री.
खतरनाक वस्तुएं: किसी भी प्रकार के हथियार तथा खतरनाक या विषाक्त पदार्थ.
अन्य वस्तुएं: संगीत वाद्ययंत्र तथा बिना अनुमति वाले कमर्शियल लोगो, प्रायोजक अधिकारों का उल्लंघन करने वाले बैनर और झंडे.

रांची का रूट डायवर्ट 

बताते चलें मैच के मद्देनजर राजधानी रांची और स्टेडियम के आसपास के कई रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है. तो अगर आज आप स्टेडियम जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक कर लें. 

इसे भी पढ़ें: IND vs WI टी20: JSCA स्टेडियम जाने से पहले देख लें पार्किंग प्लान, कहीं मिस न हो जाए क्रिकेट का रोमांच

संबंधित सामग्री

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

किसानों को बीज वितरण से लेकर स्वच्छता अभियान तक चला जागरूकता अभियान

18 November 2026
विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नाबालिग के अपहरण और पहचान के दुरुपयोग के दो अलग-अलग मामलों में दर्ज था केस, दोनों मामलों में चल रहे थे फरार

18 November 2026
NLC कंपनी के सीजीएम सहित अन्य कर्मियों को गांव में प्रवेश करने पर ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध

NLC कंपनी के सीजीएम सहित अन्य कर्मियों को गांव में प्रवेश करने पर ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध

कंपनी के खिलाफ नारेबाजी, भू रैयत ग्रामीणों ने कहा- बिना ग्रामसभा की अनुमति के कंपनी प्रवेश न करे

18 November 2026
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पंचायत का हैरान करने वाला फैसला, लगाया जुर्माना, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पंचायत का हैरान करने वाला फैसला, लगाया जुर्माना, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

9 नवंबर की शाम करीब चार पीड़ित छात्रा मवेशी चराने के लिए गांव के समीप जंगल गई थी, वहीं दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

18 November 2026
यूसिल की  तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कंपनी की सभी यूनिटों में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी, समय पर न तो वेतन और न ही अन्य सुविधाएं देने का आरोप

18 November 2026