कुकड़ू के सपादा में लगातार बारिश से गिरा गरीब का आवास, विधायक सविता महतो ने पहुंचकर की तत्काल मदद

बारिश से आफत

कुकड़ू के सपादा में लगातार बारिश से गिरा गरीब का आवास, विधायक सविता महतो ने पहुंचकर की तत्काल मदद

विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और तत्काल सूखा राशन, कपड़े, कंबल के साथ टेंट लगाने के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कराई

कुकड़ू के सपादा में लगातार बारिश से गिरा गरीब का आवास विधायक सविता महतो ने पहुंचकर की तत्काल मदद

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण त्रिभन गोराई का आवास गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और तत्काल सूखा राशन, कपड़े, कंबल के साथ टेंट लगाने के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कराई. विधायक ने आपदा प्रबंधन सह अंचलाधिकारी कुकड़ू अभय द्विवेदी से संपर्क कर पूरी रात स्थिति की जानकारी ली. स्थानीय कार्यकर्ताओं, वार्ड सदस्य और मुखिया से भी पल-पल का अपडेट लिया गया. पीड़ित परिवार से मिलकर हालचाल जाना और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला को आवास निर्माण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई तत्काल पूरी कराने का निर्देश दिया. विधायक ने पीड़ित परिवार को आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, राहुल वर्मा, अजय सिंह मानकी, संजीव सिंह सरदार, अमर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में जर्जर सड़क-पुलिया की सुध, जल्द शुरू होगा पुनर्निर्माण का काम

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.