संभावित नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

By : News11 Bharat
संभावित नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद:संभावित नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन ने धनबाद पॉलिटेक्निक परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

संभावित नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण और समाहरणालय में बैठक के बाद आज वो धनबाद पॉलिटेक्निक पहुंचे. जहां उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संभावित नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया जा रहा है. इसी के मद्देनजर स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर उचित जगह के चयन को लेकर धनबाद पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया गया, इसके बाद बीबीएमकेयू परिसर का भी निरीक्षण किया जाएग, ताकि समय रहते स्ट्रॉन्ग रूम की सारी तैयारियां पूरी की जा सके. उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण के मुख्य उद्देश्य यही है कि चुनाव के दौरान बढ़िया स्ट्रॉन्ग रूम, रिसीव और डिस्पैच की व्यवस्था की जा सके. इसके साथ ही मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, और हम सभी निकाय चुनाव को एक त्योहार की तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करा सकें.

यह भी पढ़ें: जमुई में बीजेपी प्रचार गाड़ी पर हमला, वीडियो वायरल, श्रेयसी सिंह ने फेसबुक पर उठाए सवाल

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

डिजाइन थिंकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने कैरेक्टर डिजाइन के विभिन्न पहलुओं, व्यक्तित्व, रूप-रंग, भाव-भंगिमा, व दृश्य पहचान को समझा

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया