गढ़वा जिले में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए प्रशासन...

गढ़वा जिले में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सक्रिय

समाधान के लिए झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा त्वरित निष्पादन - उपायुक्त,गढ़वा

गढ़वा जिले में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल संकट से निजात दिलाने  के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सक्रिय

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झार जल पोर्टल पर आ रहें शिकायतों के निष्पादन सम्बंधित समीक्षा बैठक कर जिले में पेयजल व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.बैठक में ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रखंड स्तर पर मिस्त्रियों, मुखिया, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा गया. पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु झार जल पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकते हैं.

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, अजय कुमार सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन के अनुसार झार जल पोर्टल के विभिन्न माध्यमों–टोल फ्री नंबर 1800-3456-502, मोबाइल ऐप(jharjaljharkhand.gov.in), व्हाट्सएप नंबर 9470176001 एवं ई-मेल पर प्राप्त शिकायतों का नियमित निष्पादन किया जा रहा है.दिनांक 04 मई 2026 तक कुल 1304 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चापाकल मरम्मती से संबंधित 1014, लघु जलापूर्ति योजना से संबंधित 200, वृहत जलापूर्ति योजना से संबंधित 14, पाइपलाइन लीकेज से संबंधित 14, पानी आपूर्ति से संबंधित 18, जल गुणवत्ता से संबंधित 13, शौचालय एवं स्वच्छता से संबंधित 5 तथा अन्य 25 मामले शामिल हैं.प्राप्त शिकायतों में से 977 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है, 9 मामलों को अस्वीकृत किया गया है, 1 मामला वापस लिया गया है तथा 23 मामले अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रक्रियाधीन हैं, जबकि 89 मामले लंबित हैं, जिनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना झार जल पोर्टल के माध्यम से अवश्य दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें:गावां में पोषण वाटिका से महक रहा सरकारी विद्यालय गोरियांचु, छात्र-छात्राओं की मेहनत से 25 किलो प्याज का उत्पादन*

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास