गावां में भाकपा माले ने निकाला झंडा मार्च, राज्य व केंद्र सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप

गावां में भाकपा माले ने निकाला झंडा मार्च, राज्य व केंद्र सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप

गावां में भाकपा माले ने निकाला झंडा मार्च राज्य व केंद्र सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां बाजार में सोमवार को भाकपा माले के द्वारा झंडा मार्च निकाला गया. झंडा मार्च ब्लॉक मोड़ से लेकर गावां थाना मोड़ तक निकाला गया. जिसमें मुख्यरूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि यहां के तानाशाही सरकार सिर्फ यहां के युवाओं को ठगने का काम किया है. भाजपा के सांसद विधायक को क्षेत्र से कोई लेना देना नही है. खोटमनाय गांव में लगभग 50 घरों को उजाड़ा जा रहा है. लेकिन यहां के सांसद विधायक को कोई लेना देना नही है. यहां लोग पिछले लगभग 50 वर्षो से रह रहे है.

उन्होंने कहा कि परकुलेशन टैंक के नाम पर बीडीओ बीपीओ आठ आठ हजार रुपये की वसूली कर रहे है. लेकिन भाजपा के लोग ब्लॉक में बैठकर दलाली करते रहते है क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी है. लेकिन सांसद विधायक एक बार भी अपने सत्र में आवाज उठाने का काम नही किया है. उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह आज भी जिंदा है खेतों में खलिहानों में वो हमेशा गरीब गुरबों को न्याय दिलाने के लिए लड़ने का काम करते थे. आप सभी 16 जनवरी को उनके शहादत दिवस पर पहुँचकर उनके आवाज को बुलंद करने का कार्य करें. भाजपा के लोग कुछ माह पूर्व पावर ग्रिड को एनओसी दिलाने के नाम पर श्रेय लेना चाहता था लेकिन आज तक पावर ग्रिड का कार्य चालू नही हुआ है.

मौके पर नागेश्वर यादव, सकलदेव यादव, कन्हाई राम, रंजीत राम, अखलेश यादव, अशोक यादव, मनोज मंडल, रंजीत कुमार, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अमित बरनवाल, नरेश राणा आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में हुई दो-दो मोटरसाइकिल दुर्घटना, 7 लोग बुरी तरह से घायल

संबंधित सामग्री

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

झारखंड

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

झारखंड

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस