यूसीई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पूर्व कोषाध्यक्ष उमा पदो भक्त हारे, मुक...

यूसीई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पूर्व कोषाध्यक्ष उमा पदो भक्त हारे, मुकेश कुमार का सीट पर कब्जा

एजीएम में लोन की राशि छह लाख ले जाने समेत कई त्रुटियां होगी दूर -मुकेश कुमार

यूसीई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पूर्व कोषाध्यक्ष उमा पदो भक्त हारे मुकेश कुमार का सीट पर कब्जा

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  सी ई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पूर्व कोषाध्यक्ष उमा पदों भक्त  को भारी  मतों से हार  का मुंह देखना पड़ा.इधर मुकेश कुमार  1173 मत लाकर  इस सीट पर  पहली बार कब्जा जमा लिया जबकि कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमा पदो भक्त को कुल 335 मत पड़े.इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी  बैजनाथ मुर्मू को  279 ,जितराई सोरेन को 266,राधेश्याम मुखी की 207 वोट मिले जबकि 69 वोट अमान्य घोषित किए गए.इस सीट से पांच उम्मीदवार चुनावी ताल ठोक रहे थे. परिणाम घोषित होने के बाद सोसायटी के नए कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार( तूरामडीह) व मेंबर चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीत का परिचम लहराने वाले अनार मार्डी  कहते है कि शेयर होल्डरों से राय_ विचार कर लोन की राशि पांच लाख से बढ़ाकर छह लाख तक ले जाने की योजना है. उन्होंने आगे कहा कि यूसिल की झारखंड से बाहर आंध्र प्रदेश की तुम्मापल्ली  यूरेनियम प्रोजेक्ट के कई कर्मचारी सस्ते लोन प्रक्रिया से वंचित है.जिसे भी एजीएम मीटिंग में फैसला के बाद जोड़ा जाएगा.

कमेटी मेंबर चुनाव में किसे कितने मत मिले

यू सी ई कॉपरेटिव क्रेडिट चुनाव में  चुने गए आठ मेंबरों  में अनार मार्डी  को 933 मत, संदीप कुमार साहू 717 वोट  पूर्णिमा  सेन गुप्ता( महिला, यूसिल अस्पताल) नवीन प्रसाद  644 मत  दाखिन टुडू,600, राधे मुखी 572 मत, वीणा पानी टुडू 488, शिला किस्कू (महिला) 427 मत से जीत दर्ज कराई हैजबकि इस पद के लिए  14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे.

यूसिल की तूम्मापल्ली  यूरेनियम प्रोजेक्ट में नहीं हुआ मतदान, लोगों में नाराज़गी

यू सी ई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी एक  कोषाध्यक्ष व आठ मेंबर को लेकर हुए चुनाव में यूसिल की आंध्र प्रदेश स्थित तूम्मापल्ली  यूरेनियम प्रोजेक्ट के करीबन 50 शेयर होल्डरों को इस चुनाव से वंचित कर दिया .जिसको लेकर कंपनी कर्मियों में काफी नाराज़गी है. हो भी क्यो नहीं. यहां से भी प्रत्याशी अक्सर चुनाव में भाग लेते है ताकि  उन्हें भी  अपना पसंदीदा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर सोसायटी  में अपना प्रतिनिधित्व भेज सके. .इस बार उन्हें चुनाव  व मतदान दोनों से वंचित कर दिया गया.जिसको लेकर कंपनी कर्मियों में भारी नाराज़गी दिखी.
 
सोसायटी को मिल गया अपना अध्यक्ष व सचिव 

यू सी ई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के चुनाव के साथ ही सोसायटी के अध्यक्ष  व सचिव भी मनोनीत कर दिए . फिलहाल सोसायटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस एजेंट मनोरंजन महाली  की बनाया गया है जबकि सचिव कंपनी अधिकारी अभिषेक तिवारी होगे.

यह भी पढ़ें: कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही नानी–नातिन की दम घुटने से मौत, बेटी गंभीर, रेफर

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना