रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर मिली नियमित जमानत 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर हुए विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ले ली है. सभी को 10-10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर नियमित जमानत मिली है. 

न्यायिक दंडाधिकारी ऋत्विका सिंह  की कोर्ट ने जगलाल पाहन, जीतनाथ बेदिया, अमर तिर्की, प्रीति टोप्पो, राधे टोप्पो, जगलाल  बेदिया और अमर टोप्पो  को नियमित जमानत दी. मामला 24 अगस्त 2025 का है, जब बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों-राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा हल जोतो-रोपा रोपो आंदोलन किया गया था. 

मामले को लेकर कांके सीओ अमित भगत के बयान पर 71 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था. आंदोलनकारियों पर आक्रोश भड़काने, हथियार के साथ पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. रिम्स 2 का निर्माण के लिए  राज्य सरकार ने नगड़ी  मौजा की 227 एकड़ जमीन को प्रस्तावित किया है. जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है.

ये भी पढ़ें- घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय

संबंधित सामग्री

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए