न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज नगरपालिका चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी 46 बूथों की पुनःसमीक्षा कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरुप संवेदनशील या असंवेदनशील कैटेगरी में चिन्हित करने का निर्देश दिया. इस संबंध में अनुमण्डल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया.
आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, पुलिस उपाधीक्षक समीर तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, सदर अंचल अधिकारी आरएन खलखो, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो, सदर थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बुंडू की बेटियों ने खेलों में लहराया परचम, सैलियंस फाउंडेशन और कस्तूरबा की पहल से राज्य टीम में चयन