विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो डेस्क- जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया जारंगडीह शाखा की बैठक मंगलवार को किया गया. जो ललित रजक के अध्यक्षता में किया गया. जंहा मुख्य रूप से अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव रविन्द्र कुमार दास उपस्थित रहे. बैठक में संरक्षक शलैंद्र राम व सलाहकार खागेश्वर रजक ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती जारंगडीह में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. बैठक में जंयती मनाया जाने की कार्यक्रम का रुपरेखा तैयार किया गया. सचिव ललित रजक और कोषाध्यक्ष गौतम राम ने कहा कि कार्यक्रम में सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का आग्रह भी किया. मौके पर सह सचिव गंगा राम, उपाध्यक्ष सिंकदर कुमार घांसी, संगठन सचिव सहयोग राम, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी,रंजित घांसी, महेश घांसी मुख्य रूप से शामिल थे
यह भी पढ़ें: बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा