उपायुक्त की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के ल...

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क:  मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बारी-बारी मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के निष्पादन हेतु समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, अबुआ आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं।प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: औरंगा नदी पर बन रहे ऐतिहासिक पुल का MLA रामचंद्र ने किया निरीक्षण, कहा- विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

संबंधित सामग्री

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी