Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: डोरंडा थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है. मणिटोला के वारिस चौक के पास पति ने पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में गोलीबारी की गई है. मृतक तरन्नुम परवीन के सिर में गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. ये भी पढ़ें- बरियातू फायरिंग रेंज के अंदर मौजूद टायरों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम
झारखंड
देश-विदेश