संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर शहर के हृदय स्थल छह मुहान चौक पर चोरो ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है बाजार करने आई एक महिला के बच्चों के गले से सोने की लॉकेट छीनकर एक चोर फरार हो गया बारालोटा निवासी बेबी देवी ने इस संबंध में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन शहर के मुख्य चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों का खराब होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
बेबी देवी अपने बच्चों के साथ खरीदारी करने मार्केट पहुंची थीं इसी दौरान छः मुहान चौक के पास घात लगाए चोर ने बच्चों के गले में धागे से बंधी सोने की लॉकेट पर झपट्टा मारा और उसे छीनकर भाग निकला महिला ने शोर मचाकर पीछा करने की कोशिश की लेकिन अपराधी भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया महिला ने बताया कि वह पूरी तरह से छिनतई की घटना थी क्योंकि चोर ने जबरन गले से लॉकेट खींचा और भाग गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चौक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की गई परंतु तकनीकी खराबी के कारण उस समय कैमरे बंद थे जिससे चोर की तस्वीर कैद नहीं हो सकी पुलिस अब आसपास की दुकानों में लगे निजी कैमरों की मदद ले रही है शहर थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की सघन जांच जारी है और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना, अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त